👉*बेहट ।सहारनपुर बेहट तहसील सभागार में रसूलपुर उर्फ रसूली में आवंटित दीपक माइंस को आवंटित उप खनिज के पट्टे की जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों सहित क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और खनन से जुड़े कारोबारी ने भाग लिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर ऊर्फ रसूली के गाटा संख्या 1/1 के कुल क्षेत्र 3400 हैक्टेयर में से 6,12 000 उपखनिज सैंड,बजरी, बोल्डर आदि की खनन पट्टे के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में ग्रामीणों की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की। जनसुनवाई में मौजूद ग्रामीणों ने मौखिक रूप से कहा कि हमारी फसलों को खुदाई के दौरान नुकसान न पहुंचे। क्षेत्र में आवंटित हो रहे इस खनन पट्टे के समर्थन में क्षेत्रवासियों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर बरथा कोरसी के ग्राम प्रधान रामकुमार चौधरी ने कहा कि खनन पट्टे से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, इस मौके पर एएमओ सुभाष सिंह, नायब तहसीलदार चौधरी* *भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार, सहायक पर्यावरण अभियंता प्रदूषण विभाग, खान अधिकारी, खनन के कारोबार से जुड़े शिवराज सिंह एडवोकेट, दीपक कुमार, अभिमन्यु, रहीम अहमद, रविंद्र मलिक, अमित चौधरी, अरविंद चौधरी, मिंटू चौधरी, चौधरी विश्वास, पन्नालाल, विशाल आदि मौजूद रहे, जबकि ग्रामीणों मे गोविंद, इरफान, रामपाल, मामराज चौधरी आदि भारी मात्रा में मौजूद रहे।_


