रामपुर मनिहारान-क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है
।बेख़ौफ़ चोर आतंक मचाए हुए हैं।बीती रात मेन रोड पर स्थित एक परचून की दुकान में चोरी की वारदात हो गई।बढ़ती चोरियों से पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।*
इस्लामनगर रोड निवासी फ़रीद पुत्र अब्दुल कलाम राय ने अपनी दुकान में हुई चोरी की तहरीर पुलिस को देकर बताया कि आज सुबह जब वह अपनी दुकान पर गया तो देखा कि ताले टूटे पड़े हैं और शटर उखड़ा हुआ है।जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे 10 हज़ार रुपये नक़द व लगभग पाँच छह हजार रुपये का सामान चोर चुरा ले गए थे।पीड़ित फ़रीद ने क़ानूनी कार्रवाही और नकदी व सामान बरामद किए जाने की गुहार पुलिस से लगाई है।गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही थाने के सामने चंद क़दमो की दूरी पर एक खड़े एक टैम्पो से चोर बैट्री चुरा ले गए थे।इस तरह कई घटनाएं हो चुकी हैं।छोटी मोटी चोरी की शिकायत लोग पुलिस से करते भी नहीं।जहाँ इन बढ़ती चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में ख़ौफ़ बढ़ रहा है।वहीं पुलिस के रात्रि गश्त पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।कुछ लोगों का कहना है कि जब मेन रोड ही सुरक्षित नहीं तो गली मौहल्लों में स्थिति ज़्यादा ख़राब हो सकती है।ये घटनाएं पुलिस के समक्ष किसी चुनौती से कम नहीं हैं।
अब्दुल कलाम नौशाद नवाब मुदस्सर मुजम्मिल नसीमा आजाद इरफान मलिक शारिक जिसान राय वसीम राय आसिफ कल्लू आफताब लाल आदि मौजूद रहे
अखबार में छपी है न्यूज़ बैनर बना दो अखबार वाला















